Thu. Nov 26th, 2026

नशे के खिलाफ युवाओं ने लगाई दौड़

हल्द्वानी। स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली को बढ़ावा देने और नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए गौलापार में दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 520 से अधिक धावकों ने भाग लिया। थ्रिल जोन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धावकों ने 21 किमी, 10 किमी और पांच किमी की तीन अलग-अलग श्रेणियों में भाग लिया। दौड़ को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed