Mon. Jun 29th, 2026

सम्मान समारोह:रोटरी क्लब बालोतरा का सम्मान समारोह आयोजित

बालोतरा शहर के जांगिड़ रोटरी भवन में रविवार को रोटरी क्लब बालोतरा के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मनीष सालेचा व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय प्रांतपाल डॉ. बलवंतसिंह चिराना ने कहा कि रोटरी क्लब की ओर से विश्व में पोलियो उन्मूलन के साथ ही सेवा के कई आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय व विभिन्न क्लबों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सेवा अभियान किए जा रहे हैं। रोटरी प्रांतीय सचिव नीरज अग्रवाल, सह प्रांत पाल उमाशंकर ने रोटरी क्लब बालोतरा के कार्य की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष लीलेश बालड़ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर दिव्यांगों के लिए के किए गए कार्य की जानकारी दी। क्लब सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सहप्रांत पाल ओम बांठिया ने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में शिक्षा व सेवा के क्षेत्र के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में चिराना का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed