Tue. Nov 24th, 2026

गोरलचौड़ वार्ड में 19.66 लाख से कराए जाएंगे निर्माण कार्य

चंपावत। नगर पालिका परिषद की ओर से गोरलचौड़ वार्ड में राज्य वित्त आयोग मद से 19.66 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। वार्ड के आंतरिक मार्गों पर सुरक्षा दीवार, कवर्ड नालियों के साथ सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गोरलचौड़ मार्ग पर 7.37 लाख रुपये से कवर्ड नाली निर्माण और सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा 5.29 लाख रुपये से स्टेशन बाजार से गोरलचौड़ मार्ग तक ह्यूम पाइप नाली निर्माण किया जाएगा। सात लाख रुपये से गोरलचौड़ मंदिर के पास से गधेरे तक सीसी मार्ग और सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed