Sat. Apr 25th, 2026

फतेहपुर में फिर बदला मौसम:बारिश से पारे में गिरावट दर्ज, तापमान 5 डिग्री लुढ़का

फतेहपुर शेखावाटी कस्बे व आसपास के क्षेत्र में बुधवार आधी रात बाद अचानक मौसम में बदलाव नजर आया। आंधी के साथ मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के बाद बारिश शुरू हुई जो रुक रुककर 1 घंटे तक हुई। अंधड़ और बारिश की वजह से तापमान में भी 5 डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज की गई।

कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के अनुसार बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार सुबह बुधवार के मुकाबले तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज करते हुए न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में तापमान में गिरावट होने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस से जरूर कुछ राहत मिली है।

प्रदेश के इन जिलों में रहेगा मौसम सक्रिय

मौसम विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा ने बताया कि बदले मौसम के बाद प्रदेश के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर में अंधड़ के साथ मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है। वहीं, गुरुवार दोपहर 3 बजे बाद प्रदेश के कई जिलों में मौसम परिवर्तन की जानकारी प्राप्त होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *