Mon. Jun 29th, 2026

चंपावत को एक और एसीएमओ मिले

चंपावत। चंपावत जिले को एक और सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी मिलेंगे। उप जिला अस्पताल हल्द्वानी के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट को चंपावत के एसीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव अमनदीप कौर ने 19 मई को ये आदेश जारी किए हैं। चंपावत में इससे पूर्व दो एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी और डॉ. इंद्रजीत पांडेय हैं।

चंपावत जिले को एक डॉक्टर भी मिलेगा। उप जिला अस्पताल हल्द्वानी के अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. पूरन सिंह खोलिया को चंपावत जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। डॉ. खोलिया जिला अस्पताल में दूसरे अस्थिरोग विशेषज्ञ होंगे। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि अभी किसी ने भी नए पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed