Mon. Jul 13th, 2026

सीनियर जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन:तैराकी में 66 बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम

कोटा तैराकी संघ की ओर से सोमवार को सीनियर जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन श्रीनाथपुरम स्थित इंदिरा गांधी तरणताल पर किया गया, जिसमें 66 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।संघ के सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि बालक वर्ग में कनिष्क नागर, कुशाल हाड़ा, प्रिंस नाथानी, समर्थ कंजोलिया दीपांशु सामरिया, पार्थ कंजोलिया, खुशाल पारेता, आनंद वर्मा, सुनील वर्मा, पुष्पेंद्र राज जीते।

इसी प्रकार बालिका वर्ग में भावना हाड़ा, अंबिका सोनी, परी, मितांशी खारोल,सानवी कालरा, नंदनी विजय, निधि सुमन, रुद्राशी दीक्षित, दीक्षिता माथुर जीते। प्रतियोगिता के आयोजन के समय उपाध्यक्ष और सभी सदस्य माैजूद रहे।

संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बिरला ने बताया कि 5 जून को आगामी जूनियर एंड सब जूनियर तैराकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन श्रीनाथपुरम स्थित तरणताल पर किया जाएगा। इस मौके पर महावीर सामरिया, कोच शैलेंद्र यादव सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *