Sat. May 2nd, 2026

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

जसपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद निवासी आशीष चौहान बेटे वंश के साथ वादीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात एक बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। गांव मानियावाला से सटी बनेली नदी के समीप पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के चलते वंश (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसएसआई आशीष तोमर ने शव कब्जे में लेने के बाद मृतक के पिता आशीष को घायलावस्था में सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष हंबीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वंश स्थानीय जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल कक्षा सात का छात्र था। शनिवार को स्कूल परिवार ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *