Fri. Jul 31st, 2026

बागेश्वर में सोमवार को फिर हुई बारिश

बागेश्वर/कौसानी। बागेश्वर में सोमवार को फिर बारिश हुई। बारिश से मौसम में फिर से ठंड बढ़ गई है। दो दिन बारिश नहीं होने से रविवार को घाटी वाले इलाकों में गर्मी में कुछ इजाफा हुआ था। सोमवार की बारिश से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।

सोमवार सुबह से मौसम साफ था। दोपहर बाद बादल छा गए। शाम करीब पौने चार बजे कौसानी, कपकोट समेत कई इलाकों में काफी देर तक बारिश हुई। बारिश के दौरान लोग छाता ओढ़कर बाजारों में निकलते देखे गए। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। रविवार का दिन बारिश से अछूता रहा। तापमान 29 और 19 डिग्री था। मार्च के महीने से लगातार हो रही बारिश के कारण इस बार घाटी वाले इलाकों में भी गर्मी का एहसास नहीं हुआ है। एक-दो दिन की राहत के बाद फिर बारिश हो जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed