Sun. Apr 26th, 2026

जर्मनी जाएंगे फुटसेल खिलाड़ी हिमांशु और हर्षित

स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल के लिए हुआ है। 12 जून को ये खिलाड़ी जर्मनी के लिए रवाना होंगे।

स्पेशल ओलिंपिक उत्तराखंड के निदेशक डीबीपीएस रावत ने बताया कि जर्मनी के बर्लिन में आयोजित होने वाले स्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड समर खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोच और खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिनमें दो फुटसेल खिलाड़ी हिमांशु बिष्ट और हर्षित कुमार के अलावा वॉलीबाॅल कोच जगदीश चौहान, उपदेश उपाध्याय और फुटसेल कोच जितेंद्र कुमार का नाम है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने सभी को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *