Wed. Jun 17th, 2026

सीईओ ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

रुद्रपुर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की मेरिट लिस्ट में शामिल जनता इंटर कॉलेज के 10वीं और 12वींं के विद्यार्थियों को बृहस्पतिवार को सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में 10वीं में श्रेयसी पांडेय, विशाल रस्तोगी, मो. जैद, मयंक, 12वीं में आकाश सरकार और मो. अनस को सीईओ ने मिठाई खिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीश अरोरा, स्कूल प्रबंधक पवन अग्रवाल, संजय आर्य, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, विजय त्रिवेदी, अमित कपूर, दीप कुमार पंत, सुरेश गुप्ता, प्रीति ग्रोवर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed