Mon. Nov 23rd, 2026

गणेश अध्यक्ष और राजेश बने उपाध्यक्ष

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। अध्यक्ष पद पर गणेश बिष्ट और उपाध्यक्ष पद पर राजेश बिनवाल ने जीत दर्ज की। महिला उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी एसएस किरौला ने बताया कि मंगलवार को परिसर के सीएलटी सभागार में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। कुल सौ कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर गणेश सिंह बिष्ट को 55 और उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश चंद्र को 40 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे राजेश बिनवाल को 45 और उनके प्रतिद्वंद्वी लीलाधर आर्या को 30, लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने 17 वोट पाए। उपाध्यक्ष पद पर आठ वोट अवैध पाए गए। महिला उपाध्यक्ष पद पर सीमा देवी, सचिव पद पर राजेंद्र सिंह ढैला, उपसचिव पद पर नासिर अली और कोषाध्यक्ष पद पर लाल सिंह बिष्ट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *