Thu. May 28th, 2026

अगले 4 दिन बारिश का मौसम, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 13 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कल से मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *