Thu. May 28th, 2026

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

वेद उनियाल विचार मंच की ओर से समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

विवार को आयोजित कार्यक्रम में रश्मि मृदुलिका पोखरियाल, डॉ. जयंत नवानी, मंगत सिंह नेगी, विपिन रावत, तनमय ममगाईं, जगदीश कुकरेती और अरुणा थपलियाल को सम्मानित किया गया। योगेश भट्ट ने कहा, स्व. वेद उनियाल के संघर्ष व स्वच्छ छवि हमेशा याद रहेगी, उनके विचारों का अनुशरण करना चाहिए। राज्य प्राप्ति में उनकी अहम भूमिका रही हैं।

पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के रणनीतिकारों में से एक रहे स्व. वेद उनियाल ने नौजवानों के लिए एक मेंटर के रूप में भी कार्य किया। सुभाष शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, कल्याण सिंह रावत, ओमी उनियाल, पूरन सिंह लिंगवाल, जब्बर सिंह पावेल, मोहन रावत, जगदीश चौहान, मोहन असवाल, सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *