Thu. Nov 19th, 2026

ग्राम सुधार समिति का किया गठन

चंबा (टिहरी)। बड़ा स्युटा गांव में बीडीसी सदस्य शांति देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम सुधार समिति का गठन किया गया है। ग्राम सुधार समिति गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करेगी। नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगी। बैठक में सर्व सम्मति से भगवन सिंह पुंडीर को अध्यक्ष, अनूप सिंह पुंडीर उपाध्यक्ष, अनिता भंडारी महामंत्री, भूपेंद्र सिंह बिष्ट सचिव, सबल सिंह पुंडीर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सतवीर पुंडीर, नरेंद्र सिंह भडारी, धर्म सिंह पुंडीर, अकबर सिंह पुंडीर, मकान सिंह नेगी व सोहन लाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *