Thu. Nov 19th, 2026

एसएसबी ग्वालदम ने सेमिनार का आयोजन किया

कर्णप्रयाग। केंद्रीय विद्यालय सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम में जी-20 जनभागीदारी क्रियाकलापों के अंतर्गत अभिभावकों के लिए सेमिनार का आयोजन का आयोजन किया गया। राकेश बबाड़ी व विक्रम वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डॉ. वेदप्रकाश गर्ग ने जी-20 व रूपेश ने बुनियादी साक्षरता ज्ञान एवं संख्याज्ञान संबंधित जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुमित सहायक सेनानायक सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम तथा अभिभावक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों को अपने उद्बोधन में एकाग्रता, जिज्ञासु के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या अनीता बिष्ट ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया। प्रवीन ने गीतगायन द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। मौके पर डॉ. वेदप्रकाश गर्ग, अनिल कुमार शर्मा, विनय त्यागी, जसबीर रोहिल्ला, देवाशीष, विजय सोलंकी, कुंवर सिंह, अनीता देवी, रितु, देवेंद्र फर्स्वान, चंदन सिंह, गोवर्धन प्रसाद, गीता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *