Mon. Jul 13th, 2026

आयोजन:शिविर में युवाओं ने किया 35 यूनिट रक्तदान

ग्रेनाईट एसोसिएशन जालोर, ब्लड बैंक-सामान्य चिकित्सालय एवं जालोर ब्लड डोनर गुप्र के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को रक्तदान शिविर का ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में आयोजन किया गया। शिविर में 35 जनों ने रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। ग्रेनाइट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी के नेतृत्व में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दामोदर भूतडा, सहसचिव पारसमल सुथार, चन्द्राराम कुमावत भी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के संचालन व्यवस्था के लिए डॉ. पूनम टांक, डॉ. जुगल किशोर, ब्लड बैंक कर्मचारी हड़मताराम, कृष्ण कुमार, राजेश बालोत, भरत कुमार, पप्पूराम आदि मौजूद रहे। शिविर में कुलदीप चौधरी, अजय सिंह, तुलसीराम, भंवरलाल, विनोद जैन, अर्जुन चौधरी, नेमीचंद डूडी, चैनाराम, शिवजी, हरिसिंह, प्रकाश पटेल, रूपा राम देवदा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *