Thu. Jun 11th, 2026

दु:खद(उत्तराखंड)दो बाइक की आपस में भीषण टक्कर,एक बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर…

हल्द्वानी-: हल्द्वानी लाल कुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई देर रात यह हादसा हुआ इस घटना में दूसरा बाइक सवार की हालत चिंताजनक बनी हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 सेवा से अस्पताल भेजा जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित किया है।
जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के गोरापड़ाव कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास आमने सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए दोनों घायल काफी देर तक हाइवे पर तड़पते रहे. स्थानीय लोगों ने 108 सेवा को सूचना दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई जहां राजेश पुत्र सेवाराम मूलनिवासी उत्तर प्रदेश पीलीभीत की मौत हुई है
जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के नाम सुमित है जो हिमालय फार्म का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर अंधेरा होने के चलते दोनों बाइक आपस में टकरा गई. मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो हल्द्वानी में गौला नदी में गाड़ी चलाने का काम करता था. शव को कब्जे में लेकर उसे सभी विच्छेदन गृह भेज दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed