Thu. Nov 19th, 2026

लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों को करें पूरा : डीएम

पौड़ी। डीएम पौड़ी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों को फोटोग्राफ्स सहित पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने माह अप्रैल व जून तक 5 करोड़ से अधिक वाली योजनाओं में 6345 कनेक्शन लगाने का लक्ष्य संबंधित विभागों को दिया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में एफएसटीसी कार्यों का 25375 कनेक्शन लगाने का लक्ष्य दिया है। जिसमें 2763 कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण व 1941 पेयजल कनेक्शन विभिन्न गांवो में लग चुके हैं। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पाण्डे, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान संजय सैनी, ईई जल संस्थान पौड़ी एसके रॉय, ईई पेयजल निगम श्रीनगर दिशा, कोटद्वार आशीष मिश्रा, पीएम स्वजल दीपक रावत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *