Sun. Nov 22nd, 2026

सीकर के एसके स्कूल खेल ग्राउंड में सुबह योग:प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आम लोगों ने भी किया योग

सीकर में आज 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सीकर के एसके स्कूल के खेल ग्राउंड में जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग की ओर से योग का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सुबह 6 से 7 बजे तक सीकर कलेक्टर डॉ अमित यादव सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों ने योग किया।

इस दौरान योग के क्षेत्र में जिले में अच्छा काम कर रहे लोगों को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। सीकर कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि योग करने से रिलेक्स तो फील होता ही है साथ ही साथ मन हल्का रहता है और शरीर भी स्वस्थ होता है। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को इसे अपनी लाइफ का पार्ट बना लेना चाहिए

आज के कार्यक्रम में आम लोगों की बजाय हॉस्टल और स्कूल के बच्चे ज्यादा दिखाई दिए। इस बात पर कलेक्टर ने कहा कि अब जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित होने लगे हैं। ऐसे में लोग वहीं हिस्सा लेते हैं। आपको बता दें कि आज जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *