Sun. Apr 26th, 2026

नगला रेलवे स्टेशन में बगैर टिकट पकड़े 42 यात्री

शांतिपुरी। बिना टिकट सवारी करने वाले ट्रेन यात्रियों के खिलाफ मजिस्ट्रेट ने बुधवार चेकिंग अभियान चलाया। नगला-पंतनगर रेलवे स्टेशन पर कुल 42 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए
रेलवे के अधिकारी जेके गिलोत्रा ने बताया कि यूपी से बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड में काम करने आते हैं। कुल पांच गाड़ियों की जांच की गई। बगैर टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की मदद ली गई। बरेली से लालकुआं, लालकुआं से कासगंज आदि ट्रेन से कुल 42 यात्री बिना टिकट के पकड़े गए। 19 यात्रियों के टिकट काटकर चालान किया गया और 23 यात्रियों को बस से हल्द्वानी ले जाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां इनसे जुर्माना वसूला कर चेतावनी देकर छोड़ा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *