Thu. Nov 19th, 2026

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज

वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालन नदी में अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया है।

कोटद्वार रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि मालन नदी में अवैध खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह नदी में छापा मारा गया। जहां पर कुछ खननकारी अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली में खनन सामग्री भर रहे थे। वन कर्मियों को देखकर खननकारी भाग गए। कुछ ट्रैक्टर भी भागने में कामयाब हो गए। लेकिन, एक ट्रैक्टर को ट्राली के साथ मौके पर पकड़ लिया गया। उसे रेंज कार्यालय में लाकर सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *