Sat. Nov 21st, 2026

कार पर गिरा पत्थर, चालक गंभीर रूप से घायल

कैंपटी फॉल के पास दिल्ली के पर्यटकों की कार पर अचानक पहाड़ से पत्थर आ गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कार सवार तीन अन्य लोग बाल-बाल बचे। मौके पर पहुंची कैंपटी पुलिस ने चालक को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और मसूरी के उपजिला चिकित्सालय भेजा।

कैंपटी थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया, रविवार को कार चालक अश्विनी यादव निवासी शक्ति नगर, उत्तरी दिल्ली यात्रियों को लेकर चकराता जा रहे थे। कैंपटी फॉल से करीब चार किमी दूर मसूरी बैंड-कांडीखाल के पास अचानक पहाड़ से पत्थर आकर कार पर गिर गया। जिससे अश्विनी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अनिल भट्ट, कांस्टेबल मनीष आनंद नौटियाल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस से मसूरी के उपजिला चिकित्सालय भेजा। उन्होंने बताया, कार में राजीव कुमार राठौर, अंजू राठौर, पुष्कर राठौर निवासी केशवपुरम, दिल्ली सवार थे। ये सभी लोग सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *