Sun. May 31st, 2026

सुतीर्था और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने पहली बार दिलाया डब्ल्यूटीटी कंटेंडर खिताब

सुतीर्था और अयहिका मुखर्जी की महिला युगल जोड़ी ने ट्यूनिस में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट में जापान की मियू किहारा और मिवा हैरिमोतो की जोड़ी को 3-1 (11-5, 11-6, 5-11, 13-11) से हराकर खिताब जीत लिया। वे ऐसा करने वालीं पहली भारतीय जोड़ी हैं। जापान की दोनों युवा खिलाड़ी एकल में दुनिया की शीर्ष 25 खिलाड़ियों में शामिल हैं। एक दिन पहले उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में कोरिया की शिन यूबिन और जियोन जिही को 3-2 से पराजित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed