Fri. Nov 20th, 2026

ग्राफिक एरा के छात्रों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

हल्दूचौड़। नशामुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी कैंपस में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नशामुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। साई नशामुक्ति केंद्र के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। यहां कैंपस निदेशक मनीष बिष्ट, कोतवाल लालकुआं डीआर वर्मा सहित कैंपस के सभी छात्र और अध्यापकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *