Wed. Aug 26th, 2026

वन निगम पर 30 लाख का जुर्माना

रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के ज्वालावन में वन निगम की लॉट में लकड़ी लूट के बाद पहुंचे डीएफओ को अनियमितताएं मिली हैं। लूट प्रकरण में वन निगम कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका चलते डीएफओ ने वन निगम पर 30 लाख रुपये का पीडी जुर्माना लगाया है।

डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि वन निगम की लॉट से लगातार लूट की घटनाएं हो रही हैं। एक सप्ताह पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। मामले में वन निगम को दी गई लकड़ी की लॉट की सुरक्षा न करने समेत अन्य अनियमितताएं मिली हैं। इस कारण वन निगम पर 30 लाख रुपये का पीडी जुर्माना किया है। डीएफओ ने बताया कि लूटपाट की घटनाओं में पिछले दो माह में इजाफा हुआ है। ऐसी घटनाएं मिलीभगत के बिना संभव नहीं हैं। वनकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *