Sat. Aug 1st, 2026

इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे

दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट के तीन विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक की ओर से प्रमाणपत्र सौंपकर उन्हें सम्मानित किया गया। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक वर्ष विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के एक प्रतिशत बच्चों को सरकार की ओर से विज्ञान वर्ग में निरंतर स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए आगामी पांच वर्षों तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करते हुए स्कॉलरशिप दिए जाने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत विद्यालय के विज्ञान वर्ग के तीन विद्यार्थियों अभय बर्मन, सबा अंजुम व अबूजर खान का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को मंगलवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक धन प्रकाश शर्मा ने प्रमाणपत्र सौंपे। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सतीश शर्मा, संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, रफत बानो, शुभम सिंह, राहुल कश्यप, सागर कश्यप, अंजना शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed