Sat. Aug 1st, 2026

कल से अब चित्तौड़गढ़ से सीधे अहमदाबाद नई डेमू यात्री ट्रेन चलेगी

चित्तौड़गढ़ से अब सीधे अहमदाबाद के लिए एक और ट्रेन शुरू होने जा रही है। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से अब चित्तौड़गढ़ से सीधे अहमदाबाद के लिए नई डेमू यात्री ट्रेन 4 जुलाई से प्रारंभ होगी। चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह 8.30 ट्रेन शुभारंभ कार्यक्रम हुआ।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर- हमदाबाद आमान परिवर्तन के बाद सांसद जोशी के आग्रह पर ही कोटा-अह मदाबाद, जयपुर-अ हमदाबाद और इंदौर-अहमदाबाद ट्रेन चित्तौड़गढ़ और चंदेरिया स्टेशन पर आने लगी। इससे लोगों को अब अहमदाबाद जाने में आसानी होने लगी है।

विशेष रूप से क्षेत्र के चिकित्सकीय उपचार के लिए यह आने जाने वालों के लिए यह बहुत उपयोगी साबित हो रही है। अब 4 जुलाई से चित्तौड़गढ़ से अहमदाबाद के लिए सीधी नई डेमू ट्रेन आने से चित्तौड़गढ़ वासियों के लिए यह महत्वपूर्ण सौगात साबित होगी। यह ट्रेन सुबह चित्तौड़गढ़ से रवाना होगी व असारवा जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed