Sun. Apr 26th, 2026

हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा नया वेतनमान का लाभ, प्रबंधन ने दी मंजूरी, जानें कब से होगा लागू?

तेलंगाना के सिंगरेनी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।कर्मचारियों को अब नए वेतनमान का लाभ मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगरैनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) प्रबंधन ने 11वें वेतन बोर्ड वेतन को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया है।इससे हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

40000 से ज्यादा कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फैसले के बाद कर्मचारियों को सोमवार से नया वेतनमान मिलेगा। नये वेतनमान के लागू होने से प्रबंधन पर प्रति वर्ष 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।इससे 40000 से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।निदेशक (वित्त और कार्मिक) एन बलराम ने कहा कि वेतन वृद्धि से लगभग 41,000 श्रमिकों, कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को लाभ होगा। हालांकि वेतन में वृद्धि से कंपनी पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, प्रबंधन कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए निर्णय पर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *