Thu. Aug 13th, 2026

स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर दीपा का हुआ स्वागत

नाचनी (पिथौरागढ़)। नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गृह क्षेत्र पहुंची राष्ट्रीय बॉक्सर दीपा मेहता का जोरदार स्वागत हुआ। भोपाल में 26 जून से एक जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीता था।

सोमवार देर शाम होकरा गांव पहुंची दीपा का ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। दादा प्रेम सिंह, दादी मंगला देवी ने पोती को गले लगाकर बधाई दी। गांव पहुंची दीपा ने सबसे पहले मां भगवती मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। स्वागत करने वालों में कै. भवान सिंह, गोविंद सिंह, लाल सिंह, संतोष कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर मेहता, तल्ला जोहार कल्याण संस्था अध्यक्ष खुशाल सिंह मेहता, दीपू चुफाल, भगत बाछमी, अजय दसौनी, मनोज जोशी, होकरा प्रधान दुर्गा देवी आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed