Mon. Apr 27th, 2026

तहसील दिवस से अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण

पोखरी। तहसील दिवस पर अनुपस्थित रहने पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता, खंड विकास अधिकारी, सीएचसी के अधीक्षक और खाद्य निरीक्षक अनुपस्थित रहे जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।

तहसील दिवस में मात्र दो शिकायतें आईं जिसमें अधिवक्ता देवेंद्र सिंह राणा ने पोखरी-हापला-गोपेश्वर सड़क के चांदनीखाल से देवखाल तक खस्ताहाल होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं नखोलियाना निवासी अरविंद ने बारिश से गांव के पैदल रास्ते पर बनी पुलिया को खतरा होने की शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी डाॅ. भास्कर चंद्र बेवनी, नगर पंचायत के ईओ रोशन पुंडीर, सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *