Thu. Aug 13th, 2026

सोलो में फिरोज लाकड़ा प्रथम, सोमवीर द्वितीय

गूलरभोज। एनडीआरएफ की तीन वाहिनियों की सोलो और मिडले प्रतियोगिताएं हुईं। सोलो में फिरोज कुमार लाकड़ा प्रथम और सोमवीर द्वितीय रहे। मिडले में 15वीं वाहिनी प्रथम और 14वीं वाहिनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बौर जलाशय में एनडीआरएफ की 13वीं, 14वीं और 15वीं वाहिनी की सोलो और मिडले प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। सोलो प्रतियोगिता में 15वीं वाहिनी के फिरोज कुमार लाकड़ा ने तैराकी, 90 किमी साइक्लिंग और 21 किमी की मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 13वीं वाहिनी के सोमवीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दूसरे दिन मिडले प्रतियोगिता में 15वीं वाहिनी के जवान पहले स्थान पर रहे, जबकि 14वीं वाहिनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहां पर डॉ. शैलेश कुमार, रवि शंकर बधानी, संतोष कुमार, उत्तम चंद, बलजिंदर सिंह, कर्मवीर सिंह, मनोज जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed