सड़क पर घायल व्यक्ति को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया
बृहस्पतिवार को दिन में करीब एक बजे रानीपोखरी- ऋषिकेश मार्ग पर पुलिस को एक युवक सडक दुर्घटना से घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी उम्र करीब 25-30 वर्ष बताई जा रही है। जिसे पुलिस द्वारा जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति का आईसीयू में इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष उत्तम रमोला ने कहा कि घायल युवक का नाम-पता आदि पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस घायल के बारे में पता चले तो संबंधित व्यक्ति की जानकारी पुलिस को दी जाए। जिससे उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।
