Sat. Nov 21st, 2026

127 लोगों पर चालान की कार्रवाई

पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यातायात नियम और मिशन मर्यादा में 127 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक थाना झूलाघाट पीसी जोशी और चौकी प्रभारी चंडाक एसआई दिनेश चंद्र ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। एसआई प्रियंका मौनी ने चेकिंग के दौरान महेश चंद्र को शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *