Thu. Jun 11th, 2026

निबंध में अंबिका व अखिलेश ने मारी बाजी

श्रीनगर। ब्लॉक कीर्तिनगर के जीआईसी पीपलीधार डागर में वन महोत्सव के तहत छात्रों के बीच जीवन में पेड़ पौधों का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंबिका एवं जूनियर वर्ग में अखिलेश भंडारी पहले स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में लता द्वितीय व आयशा नेगी तृतीय रहीं। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य जसवंत लाल की देखरेख में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed