Sun. Apr 26th, 2026

कल तक होंगे आईटीआई में प्रवेश पंजीकरण

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश पंजीकरण बुधवार तक किए जाएंगे। युवाओं को आईटीआई में प्रवेश दिलाने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रचार-प्रसार किया, ताकि स्थानीय युवा प्रवेश ले सकें। आईटीआई में प्रवेश के लिए इन दिनों प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को डोईवाला में आईटीआई कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्षेत्र भ्रमण कर युवाओं से संवाद किया। उन्हें आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारियां दी। आईटीआई के कार्य निदेशक रविन्द्र सोलंकी ने बताया कि युवाओं को आईटीआई में प्रवेश दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि सोमवार को डोईवाला ब्लाक के माजरी ग्रांट प्रधान अनिल पाल, कालूवाला प्रधान पंकज रावत, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, बडोवाला प्रधान सुधीर क्षेत्री, सभासद ईश्वर रौथाण, हिमांशु राणा, कोमल देवी, अनिल सैनी आदि के साथ युवाओं को आईटीआई में प्रवेश पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आईटीआई के राजेन्द्र रावत समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *