Mon. Apr 27th, 2026

48 लाख रुपये से निरीक्षण भवनों को संवारेगा लोनिवि

चंपावत। लोक निर्माण विभाग जिला योजना से मिले 48 लाख रुपये से विभागीय निरीक्षण भवनों को संवारेगा। इसके लिए विभाग को जिला योजना से प्रथम चरण में 31 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें से 30 लाख रुपये से सर्किट हाउस के प्रथम तल पर सभागार और गार्ड रूम का निर्माण किया जाएगा। टनकपुर निरीक्षण भवन में 10 लाख से साज सज्जा और मरम्मत कार्य होगा। लोनिवि के ईई बीसी पंत ने बताया कि जिला योजना के तहत पांच लाख रुपये से रीठासाहिब निरीक्षण भवन की मरम्मत की जाएगी। तीन लाख से ककरालीगेट-ठूलीगाढ़-भैरव मंदिर मार्ग पर आपदा राहत केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। राहत केंद्रों के लिए वन भूमि प्रस्ताव बनाने और सर्वेक्षण का कार्य शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *