Wed. Aug 5th, 2026

रामगंगा पुल की मरम्मत का कार्य शुरू

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामगंगा नदी पर बने पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अभियंताओं की देखरेख में हो रहे मरम्मत कार्य के तहत पहले चरण में लोहे की नई चादर और सीसी का काम किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के लिए यह पुल 17 जुलाई सुबह 10 बजे तक भारी वाहनों के लिए बंद रखा गया है जबकि छोटे चार पहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई है। इस कारण जिला चमोली के गैरसैंण की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दूसरे मार्ग से जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल का निचला हिस्सा भी जर्जर हो चुका है। इसलिए सिर्फ मरम्मत के बजाय नया पुल लगाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed