Sun. Apr 26th, 2026

सनेती-बैकुड़ी सड़क निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति

कपकोट/बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के बैकुड़ी वासियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने सनेती-बैकुड़ी मार्ग के नव निर्माण के लिए 1,87,54,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। सड़क मंजूर होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से सनेती-बैकुड़ी मार्ग के निर्माण की मांग उठ रही थी। जनता की मांग के अनुरूप प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने लोनिवि से सड़क निर्माण के लिए जल्द निविदा कराने और सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *