Thu. Aug 6th, 2026

एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता शुभम सम्मानित

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कैंप कार्यालय में हुए कार्यक्रम में 13वीं साउथ एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता शुभम महरा को सम्मानित किया गया। बिट्टू ने कहा कि शुभम ने पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने की अपील की। शुभम महरा ने कहा कि युवाओं को खेलों में हाथ आजमाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दवाई, सप्लीमेंट से बॉडी नहीं बनती। इसके लिए आहार अच्छा होना चाहिए और काफी मेहनत करनी पड़ती है। इस मौके पर डॉ. उमाशंकर, हर्षपाल मिश्रा, राजीव कर्नाटक, देवेंद्र कर्नाटक, दीपांशु पांडे, रोहित शैली, दीपक पोखरिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed