Fri. Aug 7th, 2026

नवीन वर्मा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष और प्रकाश मिश्रा प्रदेश महामंत्री घोषित

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के त्रिवार्षिक प्रादेशिक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद पर नवीन चंद्र वर्मा और प्रदेश महामंत्री पद के लिए प्रकाश चंद्र मिश्रा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन ही किए गए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर नवीन चंद्र वर्मा और प्रदेश महामंत्री पद पर प्रकाश चंद्र मिश्रा की ओर नामांकन पत्र दाखिल किया गया। तीन बजे तक किसी अन्य प्रत्याशी की ओर से इन पदों पर नामांकन दाखिल नहीं किया गया। जांच में सभी नामांकन प्रपत्र सही मिले। उन्हाेंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर नवीन चंद्र वर्मा और प्रदेश महामंत्री पद पर प्रकाश चंद्र मिश्रा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल, गुलशन छाबड़ा, सुरेश बिष्ट, अश्वनी छाबड़ा के अलावा चुनाव संचालन समिति के राम सिंह बसेड़ा, रावेल सिंह, कौशलेंद्र भट्ट, शांति जीना ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव कार्यालय में संगठन के संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, निवर्तमान चेयरमैन अनिल गोयल के अलावा 19 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और महिला इकाई एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed