Mon. Apr 27th, 2026

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन आइकन नियुक्त

अजमेर| विधानसभा आम चुनाव- 2023 के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग द्वारा अजमेर जिले के लिए निर्वाचन आइकन नियुक्त किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा आमचुनाव 2023 तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जागरूकता गतिविधियां करने के लिए स्क्वाड्रन लीडर स्वाति राठौड़ एवं सूफिया सूफी रनर को अजमेर जिले के लिए निर्वाचन आइकन नियुक्त किया है।

स्वाति राठौड़ भारत-चीन सीमा पर चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाने वाली प्रथम 2 महिलाओं में शामिल है। इसी प्रकार सूफिया सूफी के नाम कतर उत्तर से दक्षिण 200 किलोमीटर की दूरी सबसे तेज 30 घंटे 31 मिनट में तय करने का गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *