Thu. Aug 13th, 2026

चमोली की घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिए सभी कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश

चमोली में हुए हादसे के बाद गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सभी विभागों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों व शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का परीक्षण कराए जाने के लिए कहा है।

मुख्य सचिव ने सभी उच्चाधिकारियों को अपने प्रभाराधीन विभागों के विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देशित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षण कराए जाने के साथ ही प्रभारी अधिकारी से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के परीक्षण की कार्रवाई विभाग के मानकों के अनुसार व प्रत्येक तीन माह में सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed