Thu. Aug 13th, 2026

मलबा हटाने में जुटा डीडीहाट लोनिवि

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मौसम खुलने पर सड़कों पर आए मलबे को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लोनिवि के ईई जीएस थपलियाल ने बताया कि क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से डीडीहाट और मुनस्यारी क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिन्हें सुचारू करने के लिए जेसीबी और मजदूर लगाकर यातायात के लिए खोला जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों को खोलने के लिए भी गैंग में तैनात कर्मी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवर अभियंताओं को सड़कों के नुकसान का आकलन करने के साथ ही उन्हें खोलने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed