Wed. Jun 17th, 2026

ग्राम विकास अधिकारियों को दी मतदान की जानकारी

सीकर | पलसाना पंचायत समिति में ब्लॉक के सभी ग्राम विकास अधिकारियों को एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने तथा निर्वाचन के संबंध में जानकारी दी गई। विकास अधिकारी डॉ. गोपालसिंह बोचल्या ने बताया कि ग्राम पंचायत में बूथ स्तर पर निर्भिक एवं स्वतंत्र मतदान के लिए जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए गए। इस मौके पर देवेन्द्र जांगीड़, छीतरमल यादव, सुभाष मिठारवाल, सुमन सैनी, श्यामसुंदर, कमलकिशोर शर्मा, हेमा शर्मा, सुरेंद्र यादव, महेंद्र ओला, सागरमल परसवाल, हरीश बाकोलिया, हरिशंकर पंवार आदि ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed