Fri. Aug 14th, 2026

जल्द शहर से बाहर होंगे निजी बस अड्डे

रामनगर (नैनीताल)। शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए प्रशासन निजी बस अड्डे को भी शहर से बाहर करेगा। निजी बस अड्डे के लिए जमीन का चयन कर लिया है। निजी बस अड्डे की पार्किंग भी कुष्ठ आश्रम के पास बनाई जाएगी।

एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि मुरादाबाद-काशीपुर बस अड्डे, डौन परेवा, पाटकोट और हल्द्वानी को जाने वाली निजी बसों को कोसी नदी के नए पुल के पास से संचालित किया जाएगा। पहाड़ को जाने वाली बसों को लोनिवि कार्यालय के पास शिफ्ट किया जाएगा। टेपों स्टेंड को भी शहर से बाहर किया जाएगा ताकि शहर के अंदर जाम से निजात मिल सके। इन स्थानों को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही निजी बसों को इन स्थानों से संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed