Sat. Nov 21st, 2026

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में परिषदीय परीक्षा 2022-23 के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्राफी दी। इस दौरान हाईस्कूल के अभिषेक पंवार (90.4%), नीतीश बिष्ट (87.2%), काव्य चौहान (85%), शुभम (84.8%), रजत कंडवाल (84.6%), साहिल नेगी (83.8%), अखिल सिंह (83.2%), साहिल (82.4%), विशाल ठाकुर (81.8%), सागर कुमार (78.6%), केशव हवलाधर (77.8%), अतुल डोभाल व पंकज सिंह (75%) को सम्मानित किया। वहीं इंटरमीडिएट के हिमांशु चमोली (90.6%), हर्ष धीमान (88.6%), शुभम बिजल्वाण (83.4%) आयुष कुकरेती (83.2%) को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य विशालमणि पैन्यूली, प्रधानाचार्य विजय बडोनी, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *