Mon. Apr 27th, 2026

एसएसजे परिसर में ओरिएंटेड इंटरेक्शन कार्यक्रम 27 को

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के गणित विभाग सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के क्रियान्वयन के संबंध में 27 जुलाई को ओरिएंटेड इंटरेक्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. जया उप्रेती ने बताया कि कार्यक्रम में परिसर में प्रवेश ले रहे बीएससी के प्रथम सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के संबंध में बताया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *