Wed. Aug 12th, 2026

कुलगीत के साथ दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 1916 छात्र-छात्राओं को दी जाएंगी डिग्रियां

आईआईटी रुड़की में आज शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का कुलगीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के सीईओ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दत्तात्रि सलागामे और आईआईटी निदेशक प्रो. केके पंत एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आईआईटी रुड़की बीवीआर मोहन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के कुल 1916 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। जिसमें 1076 स्नातक छात्रों को उपाधि दी जाएगी। मास्टर डिग्री में 686 छात्रों और पीएचडी 154 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न 155 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed