Thu. Nov 19th, 2026

निहाल देवली का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन

पिथौरागढ़। लखनऊ में 28 से 30 जुलाई तक आयोजित छठी नेशनल कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुनस्यारी के ग्राम पंचायत वल्थी निवासी निहाल देवली ने गोल्ड मेडल जीता है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। निहाल देवली का चयन वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स के लिए हुआ है लेकिन उन्हें अभी तक कोई सरकारी सुविधा नहीं दी गई है। निहाल की सफलता पर उनके दादा ठाकुर सिंह देवली, विधायक हरीश धामी, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया, प्रशिक्षक रोहताश सहित कई लोगों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *