Mon. Apr 27th, 2026

258 विद्यार्थियाें ने लिया प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में अंतिम बार चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत 258 छात्र-छात्राओं ने बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया। सोमवार को ऑनलाइन पोर्टल पर आई तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन फीस जमा की। प्रवेश कमेटी ने सभी प्रमाणपत्रों की जांच के बाद कार्यवाही पूरी की। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद छात्र-छात्राओं ने राहत महसूस की। वर्तमान तक 1662 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन फीस जमा कर ली है।

कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया नौ अगस्त तक जारी है। विशेष परिस्थिति में इसे बढ़ाया जा सकता है। कैंपस में प्रथम सेमेस्टर में पूर्व में 2294 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया था। अब दोबारा प्रवेश के लिए करीब 400 विद्यार्थियाें ने पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *